Loading...

Terms & Conditions

1. प्रशिक्षण का उद्देश्य

विवेकानंद डिफेन्स एकेडमी वायुसेना, नौसेना, थल सेना एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान करती है। एकेडमी किसी भी प्रकार से नियुक्ति या चयन की गारंटी नहीं देती है।

 

2. आवासीय व्यवस्था

विवेकानंद डिफेन्स एकेडमी पूर्णतः आवासीय है। अतः एकेडमी में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को एकेडमी परिसर एवं छात्रावास में रहना अनिवार्य है।

 

3. प्रशिक्षण अवधि एवं शुल्क

प्रशिक्षण की न्यूनतम एवं अधिकतम अवधि, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाएं, अभ्यर्थी द्वारा जिस बैच में प्रवेश लिया जाएगा, उसी बैच के निर्धारित नियमों के अनुसार होंगी।

 

4. प्रवेश से पूर्व अवलोकन

एकेडमी में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थी भोजन, आवास, अध्ययन व्यवस्था एवं वातावरण का अवलोकन कर सकता है तथा पूर्व अभ्यर्थियों से भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

 

5. शुल्क वापसी नीति

व्यवस्थाओं से पूर्ण संतुष्टि के पश्चात ही प्रवेश फार्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा करें। एक बार जमा की गई राशि किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं की जाएगी।

 

6. परिसर से बाहर जाने के नियम

अभ्यर्थी को किसी भी कारणवश एकेडमी परिसर से बाहर जाने हेतु संबंधित प्रभारी से जाने एवं वापस आने के समय सहित लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति परिसर छोड़ने पर अभ्यर्थी को एकेडमी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

 

7. अवकाश नियम

अभ्यर्थी पूरे सत्र में एकेडमी द्वारा निर्धारित अवकाश, परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया हेतु लिखित रूप से स्वीकृत अवकाश के अतिरिक्त केवल 7 दिन का व्यक्तिगत अवकाश ले सकता है। इसके अतिरिक्त अवकाश लेने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा तथा शुल्क वापस नहीं होगा।

 

8. अभिभावक से संपर्क

अभ्यर्थी के आवेदन पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर से कॉल आने पर ही अवकाश अथवा बातचीत की अनुमति दी जाएगी। मोबाइल नंबर में परिवर्तन की सूचना एकेडमी को देना अभिभावक की जिम्मेदारी होगी।

 

9. अभिभावक से बातचीत का समय

अभिभावक प्रत्येक रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक अभ्यर्थी से बात कर सकते हैं। विशेष परिस्थिति में एकेडमी प्रभारी की संतुष्टि पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संपर्क किया जा सकता है।

 

10. एकेडमी की संपत्ति

एकेडमी की संपत्ति को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं क्षतिपूर्ति की राशि अभ्यर्थी से वसूल की जाएगी।

 

11. सलेक्शन एग्रीमेंट (गारंटी बैच)

सलेक्शन एग्रीमेंट (गारंटी बैच) के अभ्यर्थी को निर्धारित शर्तों के अनुसार अधिकतम 36 माह (तीन वर्ष) में चयन न होने की स्थिति में, सर्विस टैक्स को छोड़कर शेष शुल्क नियमानुसार वापस किया जाएगा।

 

12. चयन एवं प्रतीक्षा अवधि

सलेक्शन एग्रीमेंट बैच के अभ्यर्थी को निर्धारित अवधि में चयन अथवा प्रतीक्षा सूची में आने के पश्चात अधिकतम 48 माह तक एनरोलमेंट/बुलावा पत्र की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

 

13. बाहरी लेन-देन

एकेडमी शुल्क के अतिरिक्त चयन हेतु किसी भी बाहरी व्यक्ति या संस्था से लेन-देन करने पर विवेकानंद डिफेन्स एकेडमी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

 

14. फिजिकल एवं मेडिकल नियम

यदि सलेक्शन एग्रीमेंट बैच का अभ्यर्थी प्रवेश के समय फिजिकल एवं मेडिकल रूप से फिट पाया जाता है, परंतु प्रशिक्षण के दौरान किसी चोट या दुर्घटना के कारण अनफिट हो जाता है, तो उसका सलेक्शन एग्रीमेंट प्रभावी नहीं रहेगा और शुल्क वापसी देय नहीं होगी।

 

15. गतिविधियों में सहभागिता

एकेडमी में संचालित प्रत्येक गतिविधि में अभ्यर्थी की सहभागिता अनिवार्य है। अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित प्रभारी की पूर्व अनुमति आवश्यक है।

 

16. डेमो एवं ट्रायल क्लास

विवेकानंद डिफेन्स एकेडमी किसी भी प्रकार की डेमो या ट्रायल क्लास की सुविधा प्रदान नहीं करती है। निर्धारित अवधि से पूर्व कोचिंग छोड़ने पर शुल्क वापस नहीं होगा।

 

17. अनुशासन

एकेडमी के नियमों, अनुशासन एवं पाठ्यक्रम का उल्लंघन, लड़ाई-झगड़ा, अशिष्ट भाषा, गुटबाजी, चोरी आदि कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर अभ्यर्थी को तत्काल निष्कासित कर दिया जाएगा।

 

18. नशा निषेध

एकेडमी परिसर में किसी भी प्रकार का नशा पूर्णतः प्रतिबंधित है। नशा करते पाए जाने पर बिना पूर्व सूचना के अभ्यर्थी को निष्कासित किया जाएगा।

 

19. प्रतिबंधित वस्तुएं

एकेडमी परिसर में मोबाइल फोन, चार्जर, सिम कार्ड, बैटरी, मेमोरी कार्ड, ट्रांजिस्टर, ईयरफोन, पेन ड्राइव आदि रखना सख्त मना है। पाए जाने पर इन्हें जब्त कर लिया जाएगा एवं निष्कासन की कार्यवाही की जा सकती है।

 

20. परीक्षा शुल्क

किसी भी परीक्षा के आवेदन हेतु निर्धारित शुल्क एवं परीक्षा केंद्र तक आने-जाने का व्यय स्वयं अभ्यर्थी द्वारा वहन किया जाएगा।

 

21. दुर्घटना एवं सुरक्षा

यद्यपि फिजिकल प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा पूरी सावधानी बरती जाती है, फिर भी प्रशिक्षण अथवा एकेडमी परिसर में रहने के दौरान होने वाली किसी भी चोट या दुर्घटना को लापरवाही नहीं माना जाएगा।